फिरोजाबाद के दो जुड़वां भाई बनें पीसीएस अधिकारी पिता यूपी पुलिस में कांस्टेबल

UPSC Result 2019 : यूपीपीसीएस परीक्षा में मथुरा की थाना कोतवाली में तैनात सिपाही की दो जुड़वा पुत्रों ने इतिहास रच दिया। दोनों भाइयों में एक डिप्टी कलेक्टर तो दूसरा नायाब तहसीलदार के पद पर चयनित हुआ। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने दोनों भाइयों व सिपाही को बधाई दी है।

मूलत: फिरोजाबाद के सिंहपुर थाना एका निवासी अशोक कुमार यादव मथुरा कोतवाली में मुंशी हैं। उनके जुड़वा पुत्र हैं। इनके नाम रोहित यादव और मोहित यादव हैं। दोनों भाई शुरू से ही मेधावी छात्र रहे। बुधवार को यूपीपीसीएस के परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। इसमें दोनों ही भाइयों का चयन हो गया। इसकी जानकारी होते ही परिवार और मित्रों में हर्ष लहर दौड़ गई।

मथुरा में तैनात कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव ने बताया कि उनके चाचा अशोक यादव के जुड़वा पुत्र रोहित यादव ने नायाब तहसीलदार तो मोहित यादव डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित हुए हैं। वर्तमान में अशोक यादव का परिवार आगरा ट्रांस यमुना कॉलोनी में रह रहा है।

Ghiror Live
Author: Ghiror Live

Sharing is caring!

Leave a Reply

Your email address will not be published.