मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पितृशोक आज सुबह 10:44 पर एम्स में ली अंतिम सांस
बीती नौ फरवरी से डिहाइड्रेशन और बीपी की शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ के 89 वर्षीय पिता आनंद सिंह बिष्ट को हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट देहरादून में भर्ती हुए थे, अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद अकरम की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था। उन्हें पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था
डॉ. अकरम ने बताया था कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों की उंगलियों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच कराई गई थी। जांच रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था। पर उचित उपचार के लिए 15 मार्च को एम्स में भर्ती किया गया था
मिली जानकारी के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनीहुई थी। योगी आदित्य नाथ के पिता आनन्द सिंह बिष्ट करीब एक माह से एम्स में भर्ती थे। उन्हें लिवर से संबंधित परेशानी थी। इस वजह से गैस्ट्रोलॉजी विभाग के डॉक्टर के नेतृत्व में उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। इस वजह से उन्हें आइसीयू में भर्ती किया गया था और डायलिसिस भी चल रहीं थी। एम्स के अनुसार आज सुबह 10.44 पर श्री आनन्द सिंह बिष्ट ने अंतिम सांस ली