शहर में टेसू और झांझी की दुकानें सज गई घर-घर गूंजेंगे टेसू के गीत

परंपरा के अनुसार दशहरा से टेसू-झांझी का खेल शुरू हो जाता है। यह खेल पूर्णिमा तक चलता है। आज से घर-घर टेसू और झांझी के गीत सुनाई देने लगेंगे। शहर में टेसू और झांझी की दुकानें सज गई हैं। सोमवार को बड़ी संख्या में बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ शहर पहुंचकर टेसू और झांझी (सांझी) की खरीदारी की।

पांच दिन तक बालकों की टोलियां टेसू लेकर भिक्षाटन करती हैं, जबकि बालिकाओं की टोलियां झांझी के साथ भिक्षाटन करती हैं। पूर्णिमा के दिन टेसू का झांझी के साथ धूमधाम से विवाह कराया जाता है।

ऐसी मान्यता है कि इसी दिन से हिंदू रीतिरिवाज के शादी विवाह भी शुरू हो जाते हैं। सोमवार को शहर में कई स्थानों पर टेसू व झांझी की दुकानें सजी देखीं गईं। जहां बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ पहुंचकर खरीदारी की। कुछ स्थानों पर टेसू व झांझी बनते हुए भी नजर आए।

यह लोक परंपरा महाभारतकाल से जुड़ी है। भीम के बेटे घटोत्कच के पुत्र बर्बरीक को महाभारत में सेना का विनाश करते देख श्रीकृष्ण ने सुदर्शन चक्र से उनका सिर काटकर पहाड़ी पर एक पेड़ रख दिया था। युद्ध के बाद बर्बरीक की इच्छा पूरी करने के लिए शरद पूर्णिमा को विवाह निश्चित किया। तभी से यह लोक परंपरा चली आ रही है। 

मानू, काशी, विश्वनथ प्राची मीनाक्षी यह सब नाम उन बच्चों के हैं, जो मथुरा के होलीगेट पर जोगी गली के रहने वाले हैं। शाम होते ही ये बच्चे टोली बनाकर शहर के मुख्य स्थल होली गेट चौराहे पर टेसू झांसी हाथ में लेकर निकल पड़ते हैं। हर दुकान, प्रतिष्ठान और कार्यालय में पहुंचकर उनके दवारा पारंपररिक गीतों को गाकर अनजाने में ही सही परंपरा को बचाए हुए हैं। 

Team AI News
Author: Team AI News

Sharing is caring!

One thought on “शहर में टेसू और झांझी की दुकानें सज गई घर-घर गूंजेंगे टेसू के गीत

  • October 31, 2025 at 1:07 pm
    Permalink

    웅장한 비트! 당신이 사이트를 수정하면서 견습하고 싶습니다.
    블로그 웹사이트 구독은 어떻게 하나요? 계정이 저에게 적절한 도움을 주었습니다.

    당신의 방송이 제공한 밝고 명확한 컨셉에 약간
    익숙해졌습니다.

    hey there and thank you for your info – I have
    definitely picked up anything new from right here.
    I did however expertise a few technical issues using this website,
    since I experienced to reload the website many times
    previous to I could get it to load properly. I had been wondering if your hosting is OK?
    Not that I am complaining, but slow loading instances times will very
    frequently affect your placement in google and can damage your quality score if ads and marketing with Adwords.
    Well I am adding this RSS to my email and could look out for much more
    of your respective fascinating content. Make sure you update this again soon.

    This is one of the best blogs I’ve come across in a while!
    Your writing style is so engaging, and the
    content is top-notch. Do you have any advice for new bloggers on how to create content as compelling as yours?
    Appreciate it!

    이 블로그의 퀄리티에 정말 감동받았어요!
    링크모음에 대한 포스트가 너무
    잘 정리되어 있어요. 모바일에서 약간 느리게 로드되던데, 캐싱 플러그인을 사용해 보셨나요?
    그래도 계속 방문할게요! 감사합니다!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *